मालधन बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी धीराज गर्व्याल।

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता – सलीम अहमद शाहील

आज रामनगर के मालधन क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिला अधिकारी नैनीताल धीराज गर्व्याल ने पहुंचकर फरियादियों की फरियाद सुनी.

वहीं धीराज गर्व्याल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आज 86 लोग फरियाद लेकर शिविर में आए. उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों के प्रार्थना पत्र आते हैं उनमें ऐसा नहीं है कि तत्काल सभी के प्रार्थना पत्रों का समाधान हो जाए. क्योंकि कुछ एप्लीकेशन ऐसे आती हैं जिन का तत्काल समाधान हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 2.45 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा सुधारीकरण कार्य: कैड़ा।

लेकिन कुछ एप्लीकेशन ऐसी भी आती हैं जिनका आपको एस्टीमेट बनाना है दस्तावेज बनाने हैं और सभी फॉर्मेलिटीज पूरी करनी है. उन्होंने कहा कि आज 86 एप्लीकेशन प्राप्त हुई जिनमें से 40 एप्लीकेशन हमारी ऐसी थी जिसमें आय प्रमाण पत्र जारी होना है, आधार कार्ड जारी होना है, स्थाई प्रमाण पत्र जारी होना है, छोटी-छोटी समस्याएं जो थी उसका निस्तारण हमारे द्वारा किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 2.45 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा सुधारीकरण कार्य: कैड़ा।

उन्होंने कहा कि मालधन के कई क्षेत्र वनक्षेत्र हैं तो ऐसे में एक समस्या पानी की समस्या बहुत गंभीर समस्या है जो यहां लोगों द्वारा बताई गई है. क्योंकि यहाँ कई वन क्षेत्र है, यहां पर लोगों की प्रॉब्लम है बहुत है, यहां के लोगों के पानी की समस्या बहुत है, क्योंकि जल जीवन मिशन में इसे कंप्लीट कर पाना मुश्किल है लेकिन ऐसे जितने गांव है मालधन क्षेत्र में तो उसका पूरा हम सर्वे करवाकर कि कितनी जगह पर हम जल जीवन मिशन से हटकर शासन की मदद से पानी की सुविधा हम दे सकते हैं या मुहैया करा सकते हैं, तो यह समस्याएं जेनयूँन हैं हम लोग इस समस्या को पूरा करवाएंगे।


ख़बर शेयर करें -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *