बंजारी गेट पर वन विभाग की रेड, प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन करता 10 टायरा डंपर सीज।

ख़बर शेयर करें -

बंजारी गेट पर वन विभाग की रेड, प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन करता 10 टायरा डंपर सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र से एक 10 टायरा डंपर को पकड़ा है। यह कार्रवाई आज 29 मई 2026 को प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।

 

 

 

वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में बंजारी द्वितीय गेट के समीप वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध खनन में संलिप्त डंपर को मौके से कब्जे में लिया। कार्रवाई के बाद वाहन को विधिक कार्यवाही हेतु गुलजारपुर वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर वन अभिरक्षा में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  "विकास योजनाओं पर सांसद अजय भट्ट का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी"

 

 

वन विभाग के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक की पुड़िया... शराब की पेटियां... लेकिन पुलिस की नज़र से बच नहीं पाए नशे के सौदागर!"

 

 

 

इस कार्रवाई में वन क्षेत्राधिकारी श्री डीएन सुनाल, उपराजिक श्री जगदीश पाण्डे, वन दरोगा श्री प्रमोद कुमार पंत, वन आरक्षी श्री तेजपाल, वाहन चालक श्री आमिर, श्री अजय रावत तथा वाचर श्री विक्रम कुटलाकोटी की अहम भूमिका रही।


ख़बर शेयर करें -