उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 100 नई बसें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से किया फ्लैग ऑफ।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 100 नई बसें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से किया फ्लैग ऑफ।

देहरादून।
नववर्ष के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसों को शामिल किया। मुख्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय से इन बसों को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर 10 ए.सी. एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” तथा सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले निगम के कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो वायरल, महफिल में नोट उड़ाते दिखे पूर्व विधायक

मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं राज्य की आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड के लिए सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था नागरिक सुविधा के साथ-साथ आर्थिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार परिवहन निगम को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। अब तक 13 से अधिक नए बस अड्डों एवं कार्यशालाओं का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 14 अन्य स्थानों पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें 4 आईएसबीटी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को भी सम्मिलित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस

उन्होंने यह भी बताया कि निगम की बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, ई-टिकटिंग, फ्लीट मॉनिटरिंग और समयबद्ध मेंटेनेंस जैसी आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा भी मजबूत होगी। सरकार ने निगम कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डीए वृद्धि, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन एवं नई भर्तियों के माध्यम से मैनपावर की कमी को दूर करने के प्रयास किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन: धामी बोले— यह जागृति, एकता और आत्मगौरव का महापर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परिवहन निगम को “सेवा का माध्यम” मानते हुए इसे आधुनिक, आत्मनिर्भर और जनोन्मुखी बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पारदर्शी नीतियों और जवाबदेही के साथ उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, विधायक  खजानदास,  उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, परिवहन निगम की एमडी एवं अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी सहित परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग