आईपीएस दंपति प्रह्लाद नारायण मीणा व प्रीति प्रियदर्शनी को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति, सीएम धामी और आईजी कुमाऊं ने लगाए स्टार व कॉलर बैंड।

ख़बर शेयर करें -

आईपीएस दंपति प्रह्लाद नारायण मीणा व प्रीति प्रियदर्शनी को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति, सीएम धामी और आईजी कुमाऊं ने लगाए स्टार व कॉलर बैंड।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
उत्तराखंड कैडर के चर्चित और कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस दंपति प्रह्लाद नारायण मीणा एवं प्रीति प्रियदर्शनी को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के उपरांत आयोजित पॉपिंग सेरेमनी में सी एम धामी और आईजी कुमाऊं डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर सितारे और कॉलर बैंड लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण।

आईपीएस प्रह्लाद नारायण मीणा वर्तमान में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर तैनात हैं, जबकि आईपीएस प्रीति प्रियदर्शनी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज।

दोनों अधिकारियों का चयन वर्ष 2012 की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से हुआ था, जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया। अपने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासित प्रशासनिक शैली और प्रभावी पुलिसिंग के लिए दोनों अधिकारियों को पूर्व में भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से शुरू, जाम से मिलेगी राहत; आपदा और स्वास्थ्य तैयारियों पर मुख्यमंत्री का फोकस।

पदोन्नति को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों आईपीएस अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।