“उत्तराखंड में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का भव्य आयोजन”

“उत्तराखंड में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का भव्य आयोजन”

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड में 12 से 15 दिसंबर 2024 को 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एंड आरोग्य एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने विभिन्न विभागों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है, और इसमें उत्तराखंड की आयुर्वेद क्षेत्र में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 4501 डेलिगेट्स ने पंजीकरण करवा लिया है, और पंजीकरण 15 नवंबर तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

 

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून को नोडल अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल और अन्य मार्गों की व्यवस्था और मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग को विशेष बसों और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस का थीम “डिजिटल हेल्थ” है। यह आयोजन वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा 2002 से आयोजित किया जा रहा है और हर दो साल में होता है

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।