औचक छापेमारी के दौरान 12 क्विंटल खैर बाजार भाव करीब एक लाख रुपया को किया सीज़।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनाँक 07-03-2022 की प्रातः ग्राम सिंघाली तहसील बाजपुर बन्नाखेड़ा राजि में एक घर मे सल्लू सांप की सूचना पर बैलपड़ाव व बन्नाखेड़ा राजि की सयुंक्त टीम के साथ दबिश दी गयी। तलाशी के दौरान प्राप्त हुई सूचना असत्य पाई गई। तदोपरांत वनउपज तस्करी की दृष्टि से संवेदनशील ग्राम भूरी केलाबन्दवारी में एक निर्माणाधीन भवन में की गई औचक छापेमारी के दौरान तीन व्यक्ति खिड़कियों से कूदकर भागने में सफल हो गए। मौके से खैर छिलने में प्रयोग की जा रही तीन कुल्हाड़ी व खैर प्रकाष्ठ छिला करीब 12 क्विंटल जिसका बाजार भाव करीब एक लाख रुपया को सीज़ किया गया व ढुलान कर सुरक्षित बन्नाखेड़ा वन परिसर में रखा गया। संदिग्धों की तलाश जारी है, कार्यवाही अंतर्गत भारतीय वन अधिनियम आरम्भ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

टीम में वन क्षेत्राधिकारी बैलपड़ाव संतोष कुमार पंत, वन दरोगा शैलेन्द्र चौहान, खिलाड़ी राम, बद्री दत्त, दयाल राम, गणेश सती वन रक्षक सुरेश परगाई, युवराज चुफाल, रंजना, अर्चना उत्कर्ष सहित वाहन चालक आनंद बोरा व किशन सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमाओं के प्रहरी संग रंगों का उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने जवानों को किया सम्मानित

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *