अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

ख़बर शेयर करें -

अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नेहन्दपुर क्षेत्र में संचालित कुछ स्टोन क्रशर अवैध खनन सामग्री की खरीद कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼 *परिजनों का अटूट विश्वास और पुलिस का अभेद्य सुरक्षा चक्र:* 🚨 *एसएसपी मंजुनाथ के सटीक निर्णय से मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक CCTV छानकर दिल्ली में ट्रेस हुई लापता बालिका*

ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की शह के बिना इस स्तर पर अवैध खनन संभव नहीं है।

ग्रामीणों ने कथित अवैध खनन से जुड़े वीडियो जारी कर पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी—ओवररेटिंग का बड़ा खुलासा, कई अनियमितताएं उजागर।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अवैध खनन के लिए 25 हजार से 50 हजार रुपये तक की “एंट्री व्यवस्था” चल रही है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और क्षेत्र की सड़कों व कृषि भूमि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।