तरुण ताइक्वांडो क्लब रामनगर के 3 खिलाड़ियों का खिलाड़ी उदयमान योजना में चयन।

तरुण ताइक्वांडो क्लब रामनगर के 3 खिलाड़ियों का खिलाड़ी उदयमान योजना में चयन।

रामनगर। तरुण ताइक्वांडो क्लब के लिए गर्व का विषय है कि उसके तीन युवा खिलाड़ियों का चयन माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदयमान योजना में हुआ है। चयनित खिलाड़ी 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के हैं और इनकी मेहनत तथा प्रतिभा को राज्य स्तर पर मान्यता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं—

  • भूमिका घुगत्याल (आयु 8-9 वर्ष) — एस्टा कॉन्वेंट स्कूल

  • नितिन सती (आयु 8-9 वर्ष) — गार्डन वैली स्कूल

  • रोशनी (आयु 10-11 वर्ष) — शाइनिंग स्टार स्कूल

इन खिलाड़ियों ने सबसे पहले अपने-अपने स्कूलों से चयन की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद ब्लॉक स्तर और अंततः नैनीताल जिला स्तर पर स्थान बनाकर इस योजना में अपना नाम दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

खिलाड़ी उदयमान योजना के अंतर्गत अब इन खिलाड़ियों को ₹24,000 से ₹34,000 तक की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी, जिससे वे आगामी टूर्नामेंट्स की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। योजना का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आर्थिक सहयोग देना है ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

इस अवसर पर कोच और अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।