सर्पदंश से दो मासूम बहनों की हूई मौत, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बैरपुर ग्राम पंचायत के सागरदह टोला में शनिवार की रात सर्पदंश से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें घर के अंदर चारपाई पर सो रही थीं। सर्पदंश की जानकारी के बाद परिवार वाले घण्टों तक गांव में ही उपचार कराते रहे। कोई राहत न मिलने पर सुबह लेकर अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

 

 

घटना से लोग सहम गए हैं। लड़कियों ने मां को बताया कि उन्हें कुछ काट लिया है। तब परिवार वालों ने इधर उधर देखा तो पाया कि सर्प उनके कमरे से बाहर निकल रहा है। इस बीच दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

घबराई मां ने अपने पति संजय को सूचना दी। आनन फानन मौके पर पहुंचे संजय ने अपने निजी साधन से गांव में झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इलाज कराने लगे। हालत बिगड़ती देख परिजन रविवार की सुबह लगभग 7 बजे दोनो बहनों को लेकर चोपन सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

संजय ने बताया कि उसकी एक बिटिया की अभी तीन महीने पूर्व ही मौत हो चुकी है। उसे चार बेटी और एक बेटा था। उधर मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुची ओबरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

kj
tara