तीन बदमाशों ने महिला से के साथ करी लूटपाट, सोने के जेवर लेकर हुए फरार।

ख़बर शेयर करें -

तीन बदमाशों ने महिला से के साथ करी लूटपाट, सोने के जेवर लेकर हुए फरार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

लोनी। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में तीन बदमाशों ने महिला का गला दबाकर उसके कानों के कुंडल और गले से चेन तोड़ ली। घटना के दौरान महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। महिला के कान में चोट आई, डॉक्टरों को सात टांके लगाने पड़े। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी अत्री वाली गली में मुनेश त्यागी परिवार के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार

 

 

वह दूध की डेयरी चलाते हैं। शुक्रवार शाम उनकी पत्नी बीना त्यागी (52) घर से कुछ दूरी पर पैदल जा रही थी। बीना त्यागी ने बताया कि घर में एक चूहा पकड़ा था। वह उस चूहे को छोड़ने गली के बाहर जा रही थी। तभी तीन अज्ञात बदमाश आए। एक बदमाश ने पीछे से उनका गली पकड़ कर दबा दिया। गला दबने से उनकी आवाज नहीं निकली। दो अन्य बदमाशों ने उनके कान से कुंडल और गले से चेन तोड़ ली।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

 

घटना के दौरान बीना बेहोश हो गई। बीना वहीं गिर गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बीना को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हो रहा पालन* *नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर सीज*

 

 

 

डॉक्टरों ने बीना के सात टांके लगाए। बीना ने बताया कि दो छोटे कद और एक लंबे कद का बदमाश था। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी हैं। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है।


ख़बर शेयर करें -