कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैपिटल सिनेमा के हुए लीज के शर्तों की जानकारी, दस्तावेज और उल्लघंन करने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। कहा कि नियमों का उल्लघंन पर कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने दुकानों के आवेदन,नक्शे और कैपिटल के हिस्से का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत मार्ग पर लगातार पथराव, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

 

उन्होंने कैपिटल सिनेमा के इंट्री और एग्जिट (प्रवेश करें और बाहर निकलें)द्वार का निरीक्षण किया। एग्जिट द्वार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत को बेहतर बनाने और विद्युत आदि की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सिनेमा हाल के अंदर अवैध तरीके से रखे सामनों को जल्द हटाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

 

उन्होंने सिनेमा हाल के अंदर शर्तो के तहत किसी दुकान या अन्य सामान नहीं रखने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा पाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सिनेमा और अन्य जगहों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -