विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में हुई मृत्यू के मामले में मृतका के शव को निकाला गया कब्र से बाहर।

ख़बर शेयर करें -

विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में हुई मृत्यू के मामले में मृतका के शव को निकाला गया कब्र से बाहर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भर कराई पोस्टमार्टम की कार्यवाही।*

*पोस्टमार्टम में मृतका के शरीर पर नहीं मिले कोई जाहिरा चोट के निशान, मृतका के शव से बिसरा किया गया संरक्षित*

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ अभियान: वनभूलपुरा में तस्कर पकड़ा गया, 18 इंजेक्शन बरामद।

*बाद पोस्टमार्टम मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः दफनाया गया*

 

 

*थाना बसन्त विहार*

दिनांक: 23-09-24 को वादिनी मुमताज पुत्री रऊफ मरहूम निवासी: मौ0 मलकान बसी, किरतपुर बिजनौर द्वारा थाना बसन्त विहार पर दिनांक: 18-09-24 को उनकी पुत्री फराह की संदिग्ध परिस्थितियों मैं मृत्यू होने तथा उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसकी हत्या किये जाने की आंशका व्यक्त करते हुए थाना बसन्त विहार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की तेज कार्रवाई: 12 घंटे में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।

 

 

 

उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु मृतका के शव को कब्र से बाहर निकालने के सम्बन्ध में पत्राचार किया गया था, आज दिनांक: 25-09-24 को तहसीलदार सदर की उपस्थिती में मृतका फराह के शव को कांवली गांव कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकालकर शव का पंचायतनामा भरते हुए वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्पा सेंटर्स पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल का औचक निरीक्षण, तीन सेंटर्स पर 30,000 रुपये जुर्माना

 

 

पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा मृतका के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं होना बताया गया, मृतका के शव से बिसरे को संरक्षित किया गया है, जिसे अग्रिम जांच हेतु FSL भिजवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः दफनाया गया।