टिहरी में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 16 घायल, सीएम धामी ने जताया शोक।

ख़बर शेयर करें -

टिहरी में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 16 घायल, सीएम धामी ने जताया शोक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर टिहरी जिले के जाजल और फकोट के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोमवार को कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

जानकारी के अनुसार, ट्रक में कुल 19 कांवड़ यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। हादसे की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने की। उन्होंने बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले।

गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ घायलों का इलाज नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि ट्रक खाड़ी से लगभग दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया था। 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने राहत कार्यों को युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खुशियों का सफर बना मातम, नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी।

प्रशासन पूरी तत्परता से घटनास्थल पर जुटा है और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किया जा रहा है।


ख़बर शेयर करें -