96 वर्षीय जबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए Rs. 7 लाख, मुख्यमंत्री धामी ने की सराहना।

96 वर्षीय जबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए Rs. 7 लाख, मुख्यमंत्री धामी ने की सराहना।

96 वर्षीय जबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए Rs. 7 लाख, मुख्यमंत्री धामी ने की सराहना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंडितवाड़ी निवासी 96 वर्षीय श्री जबर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड में आपदा पुनर्निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में Rs. 7 लाख का सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

मुख्यमंत्री धामी ने श्री रावत के इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि की मिट्टी में आस्था, वीरता के साथ सेवा और संवेदनशीलता की भावना भी गहराई से रची-बसी है। 96 वर्ष की आयु में भी समाज सेवा का यह जज्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रावत का यह योगदान केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि जीवनभर के अनुभव, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। कठिन दौर से गुजर रहे राज्य में यह समर्पण सामूहिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री रावत को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में देहरादून कैंट की विधायक श्रीमती सविता कपूर भी मौजूद रहीं।