मुख्य सेवक संवाद’ में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, टनकपुर अस्पताल व पर्यटन विकास पर दिए निर्देश।
टनकपुर। Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में माताओं, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पूर्णागिरि मेला समिति, व्यापार मंडल और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं व सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों और मांगों पर गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने टनकपुर अस्पताल के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। इसी को देखते हुए अस्पताल में जल्द एक और डायलिसिस मशीन स्थापित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि Boom, Tanakpur area को भविष्य में पर्यटन और वॉटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा, साथ ही इसे वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।


















