वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग व शटल सेवा से होगा आवागमन।

वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग व शटल सेवा से होगा आवागमन।

वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग व शटल सेवा से होगा आवागमन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


नैनीताल। जनपद में स्थित Kainchi Dham, Bhowali और Bhimtal क्षेत्र में वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं व पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसका उद्देश्य यातायात को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

योजना के तहत अल्मोड़ा व रानीखेत से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ़–मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे, जबकि अन्य वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली से पहले रोका या वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम दर्शन के लिए भेजा जाएगा। वहीं नैनीताल-गेठिया मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वीकेंड के दौरान जारी ट्रैफिक प्लान का पालन कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।