विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल को मिली स्वच्छता की नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने पांच कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल को मिली स्वच्छता की नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने पांच कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी।
ख़बर शेयर करें -

विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल को मिली स्वच्छता की नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने पांच कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल/भीमताल, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल नगर पालिका को पांच नए कूड़ा वाहन सौंपते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक झील और धार्मिक महत्व के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जेल नहीं, नई जिंदगी की पाठशाला! हल्द्वानी जेल में बदल रही महिला बंदियों की तकदीर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर में बढ़ती आबादी और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए आधुनिक स्वच्छता संसाधनों की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से नगर पालिका को नए कूड़ा वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे घर-घर कूड़ा संग्रहण और उसके समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए नगर निकायों को कूड़ा वाहनों के साथ आधुनिक सफाई उपकरण भी उपलब्ध करा रही है। इससे शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, सीएम धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया फ्लैग ऑफ।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर ही बेहतर पर्यटन और स्वस्थ जीवन का आधार हैं।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री  राम सिंह कैड़ा, भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा टम्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -