बस स्टैंड पर बिछड़ा मासूम, रामनगर पुलिस बनी फरिश्ता। 4 वर्षीय इस्माइल को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार की आंखों में छलक आए खुशी के आंसू।

बस स्टैंड पर बिछड़ा मासूम, रामनगर पुलिस बनी फरिश्ता।

4 वर्षीय इस्माइल को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार की आंखों में छलक आए खुशी के आंसू।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। काशीपुर बस स्टैंड पर अपने परिजनों से बिछड़ा एक 4 वर्षीय मासूम रामनगर पुलिस की तत्परता से सकुशल अपने परिवार तक पहुंच गया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

 

जानकारी के अनुसार 5 जून को रामनगर चीता मोबाइल ड्यूटी के दौरान काशीपुर बस स्टैंड पर 4 वर्षीय इस्माइल पुत्र पप्पू निवासी रामनगर लावारिस और परेशान हालत में मिला। कम उम्र होने के कारण मासूम अपना पूरा पता और परिजनों की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन और प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बच्चे के माता-पिता का पता लगा लिया।

 

 

इसके बाद मासूम इस्माइल को उसकी माता रूबिना और पिता पप्पू के सुपुर्द सकुशल कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने रामनगर पुलिस का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस, रणजीत रावत के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च।

 

 

इस सराहनीय कार्य में चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी अमित गहलोत और संजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मानवीय और संवेदनशील कार्य की स्थानीय लोगों तथा परिजनों ने जमकर सराहना की।