मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर”

“मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल।
कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले नैनीताल पुलिस का पूरा अमला अलर्ट मोड पर है। व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के लिए कुमाऊं की आईजी निवेदिता कुकरेती और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी खुद फील्ड में उतरकर हर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पीलिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निदेशक ने जारी किए 9 सूत्रीय निर्देश।

 

 

मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बैरियरों, पार्किंग स्थलों, शटल सेवा और यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

 

 

 

आईजी और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध यातायात पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेला क्षेत्र में प्रत्येक व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी कोई कमी दिखाई दे रही है, उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

कैंची धाम में लगने वाले इस विशाल मेले को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो।

kj
tara