बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 
ख़बर शेयर करें -

बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन!

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के इस महापर्व के बीच नैनीताल पुलिस पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ सुरक्षा, यातायात एवं दर्शन व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

\

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं बुलेट मोटरसाइकिल से लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी के चलते पूरे मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित हो रही हैं।

 

 

 

पुलिसकर्मी वृद्ध, दिव्यांग, असहाय और जरूरतमंद श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता कर रहे हैं तथा उन्हें सुरक्षित और सम्मानपूर्वक बाबा के दर्शन कराने में सहयोग दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

इसी क्रम में दृष्टिबाधित श्रद्धालु श्री दिनेश श्रीवास्तव (टिंकू), निवासी घाटमपुर, रामपुर को नैनीताल पुलिस द्वारा विशेष सहायता प्रदान कर बाबा के दर्शन कराए गए। पुलिस के इस मानवीय प्रयास की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

 

 

 

जंगलात बैरियर सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस जवान वृद्ध श्रद्धालुओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शटल बसों में बैठाने और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं।

सुगम यातायात व्यवस्था, निरंतर संचालित शटल सेवाओं और पुलिस के प्रभावी प्रबंधन के कारण हजारों श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से बाबा के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की लंबी कतारों और भारी भीड़ के बावजूद पुलिस एवं प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाओं को संभाल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026: नैनीताल में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न, केंद्रों पर पुलिस रही मुस्तैद।

नैनीताल पुलिस का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगमता के साथ दर्शन का लाभ मिल सके।

“मानवता की सेवा सर्वोपरि” के संकल्प के साथ नैनीताल पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर समर्पित है।

नैनीताल पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।