ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।
ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना मुक्तेश्वर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

 

 

 

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मुक्तेश्वर में पंजीकृत एफआईआर संख्या 12/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2)/65(1) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त बालदत्त पुत्र केशव दत्त, निवासी मल्ला घनेटा, देघाट, जनपद अल्मोड़ा को 20 जून 2026 को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में बरती जाए पारदर्शिता, विद्यालयों में समय पर पूरी हों आधारभूत सुविधाएं: दीपक रावत।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनपद में चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार जारी है। फरार और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


ख़बर शेयर करें -