भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र-गोवा के पूर्व राज्यपाल पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि रामनगर और कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को ऐसा यादगार अनुभव और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए कि वे एक बार आने के बाद बार-बार रामनगर लौटने की इच्छा रखें। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से गुणवत्ता और बेहतर मेहमाननवाजी पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

 

 

 

गेबुवा स्थित कॉर्बेट ग्रीन रिट्रीट रिजॉर्ट में जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव साह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र लार्ड ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आहना रिजॉर्ट कॉर्बेट के स्वामी कमल त्रिपाठी और रामनगर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी का भी स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव साह ने कॉर्बेट पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को कोश्यारी के सामने रखा। इनमें सड़क, परिवहन, बिजली और यातायात व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियां प्रमुख रहीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए इन समस्याओं का शासन स्तर पर समाधान जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

कोश्यारी ने कारोबारियों को आश्वासन दिया कि वह इन समस्याओं से उत्तराखंड शासन को अवगत कराकर समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगे।

 

 

 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ की तरह जिम कॉर्बेट भी देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। पिछले 25 से 30 वर्षों से पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने पहुंच रहे हैं। रामनगर और आसपास 350 से अधिक रिजॉर्ट संचालित होने के साथ होमस्टे योजना भी स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

 

 

वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति से दूरी बना चुके हैं। उनका ध्यान विकास, जनसेवा और पर्यटन को बढ़ावा देने पर है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी, पर्यटन कारोबारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।