वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। इंटर नेशनल मार्केट में इसकी कीमत पांच लाख रुपए बताई गई है।कुंडा थाने में एसआई मनोहर चन्द्र पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु,  किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे भक्त, शटल सेवाओं से हो रहा सुगम आवागमन, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

 

इस दौरान मंडी के पीछे लावण्या अस्पताल के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आ रहे एक व्यक्ति को रोक कर शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश लोधे पुत्र राम खिलावन निवासी ग्राम सराय साधू थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस टीम में एसआई मनोहर चन्द्र के साथ कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, चंद्रभागा पुल पर पुलिस नदारद, घंटों जाम में फंसे लोग, जाम के बीच घुसा सांड, मची अफरा-तफरी; ऋषिकेश की व्यवस्था पर उठे सवाल।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *