सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।
ख़बर शेयर करें -

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए जनभागीदारी और जन-जागरूकता आवश्यक है। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन में आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की एनडीएमए ने की सराहना, अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया तथा वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बाघ हमारी जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी का प्रतीक हैं तथा जंगलों की सुरक्षा से ही वन्यजीवों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर लगेगी रोक, 01 अगस्त से ‘नो हॉर्निंग जोन’ लागू।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक नदियों, मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा है। राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्गों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने तथा पर्यटकों से प्राकृतिक स्थलों पर कचरा न फैलाने की अपील की। साथ ही उद्योगों और युवाओं से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने सुशील जोशी, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे।

ख़बर शेयर करें -