नशे के इंजेक्शनों का खेल बेनकाब! बनभूलपुरा में 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 इंजेक्शन जब्त।

नशे के इंजेक्शनों का खेल बेनकाब! बनभूलपुरा में 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 इंजेक्शन जब्त।

नशे के इंजेक्शनों का खेल बेनकाब! बनभूलपुरा में 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 इंजेक्शन जब्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। नशीले इंजेक्शनों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 50 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फरत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

25 नशीले और 25 Avil इंजेक्शन बरामद

पुलिस के अनुसार 9 अगस्त 2026 को शांति व्यवस्था, गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गौला रोखड़, जवाहर नगर में चार संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग कुल 25 B-GESIC (Buprenorphine Hydrochloride) Injection 2 ml तथा 25 Avil (Pheniramine Maleate) Injection 10 ml बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 130/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ चांद (25), जुबैर खान (25), मो. जावेद (26) और फरमान अली (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

कई आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से तीन के खिलाफ पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। जुबैर खान के खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में नशीले पदार्थों से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। मो. जावेद के खिलाफ वर्ष 2020 और 2026 में दो मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि फरमान अली के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना किच्छा में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

वहीं समीर उर्फ चांद के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।