मगरमच्छ ने गांव में मचाई दहशत, घरों से बाहर निकलने पर लगी रोक।

मगरमच्छ ने गांव में मचाई दहशत, घरों से बाहर निकलने पर लगी रोक।

मगरमच्छ ने गांव में मचाई दहशत, घरों से बाहर निकलने पर लगी रोक।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव में देर रात घरों के बाहर खतरनाक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों के अंदर कैद हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे गंगा नदी में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की ग्लेशियल झीलों पर तीसरी आंख, वसुंधरा ताल में लगेगा अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम।

 

बसेड़ी गांव में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने घरों के बाहर एक विशाल मगरमच्छ को घूमते हुए देखा। समय रहते मगरमच्छ पर नजर पड़ जाने से लोग सतर्क हो गए और किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते अपने घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। काफी देर तक मगरमच्छ घरों के आसपास घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

 

 

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ के गले में फंदा डालकर उसे काबू में किया और सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

 

मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने बाद में मगरमच्छ को दूर गंगा नदी में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।