विधिक साक्षरता कार्यक्रम में जुटे अधिकारी-अधिवक्ता, आमजन को दी कानूनों की जानकारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। तहसील विधिक सेवा समिति रामनगर के तत्वावधान में सोमवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय रामनगर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर श्रीमती अंजू रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास, एडीजी ने जांच और न्यायिक कार्रवाई की दी जानकारी

मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और सीनियर सिटीजन एक्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर धामी का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गिरीश पांडे, नायब तहसीलदार प्रवीण त्यागी तथा कोतवाली रामनगर से उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत रावत की संस्तुति पर बबलू सैनी को मिली ब्लॉक कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन रामनगर के सचिव नरेंद्र सिंह रावत सहित अधिवक्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र जीवन सत्यवली ने किया।