बारिश के खतरे को लेकर एसएसपी अलर्ट, पुलिस और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश।

बारिश के खतरे को लेकर एसएसपी अलर्ट, पुलिस और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर –प्रधान संपादक

 

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले में Orange Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत बनबसा में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन।

 

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ-साथ एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं अन्य आपदा राहत इकाइयों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी इकाइयों को आपदा उपकरणों और आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा, लंबित मामलों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

एसएसपी ने नदी-नालों, गधेरों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जलस्तर बढ़ने या किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके अलावा नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक एवं निर्देशित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विधिक साक्षरता कार्यक्रम में जुटे अधिकारी-अधिवक्ता, आमजन को दी कानूनों की जानकारी।

पुलिस की लोगों से अपील

नैनीताल पुलिस ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों से नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या आपदा राहत दल से संपर्क करने की अपील की गई है।

kj
tara