अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लालकुआं। नैनीताल जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल से कच्ची शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को 134 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

 

 

 

12 सितंबर 2026 को चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम ने पुलिस बैरियर सुभाष नगर लालकुआं के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 134 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बंटी पुत्र जीत सिंह, निवासी तुमरिया डैम नंबर-1, चंद्रनगर, मलधनचौड़, थाना रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्करी में प्रयुक्त हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK18Q5328 को भी कब्जे में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बरामद कच्ची शराब सूरज नाथ गोस्वामी निवासी बिंदुखत्ता के लिए ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूर्व में भी सूरज गोस्वामी को कई बार कच्ची शराब उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस को तस्करी से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं, जिसके आधार पर सूरज नाथ गोस्वामी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लालकुआं में FIR संख्या 135/26, धारा 60/69बी/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी बंटी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी (प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता), कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल वीरेन्द्र रौतेला शामिल रहे।

kj
tara