धामी के जन्मदिन पर रामनगर में सजा संस्कृति और सम्मान का मंच, पिरूमदारा पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी; 50 से अधिक विशिष्ट विभूतियां सम्मानित।

धामी के जन्मदिन पर रामनगर में सजा संस्कृति और सम्मान का मंच, पिरूमदारा पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी; 50 से अधिक विशिष्ट विभूतियां सम्मानित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में संस्कृति, सम्मान और सामाजिक सरोकार से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड किसान आयोग के सदस्य संजय डौरवी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 50 से अधिक विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। वहीं, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और लोक नृत्य ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

विशिष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को समर्पित रहा। आयोजन के दौरान रामनगर क्षेत्र की उन प्रतिभाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जो अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां अक्सर व्यापक स्तर पर सामने नहीं आ पातीं।

उत्तराखंड का आने वाला दशक होगा—कोश्यारी

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आयोजन के लिए संजय डौरवी और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

कोश्यारी ने कहा कि उनका प्रयास है कि अगले दस वर्षों में उत्तराखंड आत्मनिर्भर बने। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र जाकर समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों की उपलब्धियों को सामने लाया जाए, ताकि उनकी मेहनत और योगदान को पहचान मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

संजय डौरवी बोले—हर प्रतिभा को मिले सम्मान का मंच

कार्यक्रम के आयोजक एवं उत्तराखंड किसान आयोग के सदस्य संजय डौरवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह विशेष अवसर है कि उनके मार्गदर्शक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी कार्यक्रम में पहुंचे।

डौरवी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रामनगर क्षेत्र की उन विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करना है, जिनका समाज में महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन किसी कारणवश उनकी उपलब्धियां सामने नहीं आ पातीं। उन्होंने कहा कि समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास होना चाहिए, जो अपने स्तर पर बेहतर कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।

लोक संस्कृति के रंग में रंगा पिरूमदारा

सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और लोक नृत्य ने माहौल को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के बहाने पिरूमदारा में आयोजित यह कार्यक्रम सम्मान समारोह के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर भी बना। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 50 से अधिक विशिष्ट विभूतियों का सम्मान और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।