चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशे की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान टीम ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम और संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों के कब्जे से बरामद चरस का कुल वजन 1.155 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 को भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज चंद्र (29) पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, चंपावत और संजय चंद्र (30) पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, चंपावत के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।

मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया, STF कुमाऊं रेंज के उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत और हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा शामिल रहे।