लगभग आठ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क पर गर्म कोलतार में लेबर कर रही है चप्पलों में काम।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

जिला अल्मोड़ा में शंकरपुर से मरचूला तक नेशनल हाइवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है जो लगभग 8 करोड़ क़ी योजना है। मौके पर उपस्थित दीपक चौहान नें बताया इस सड़क को मरचूला तक बनाया जायेगा इसमें दो लेयर में काम होगा और 7 सेंटीमीटर तक कोलतार पड़ेगा। लेकिन देखने वाली बात यह है करोड़ो रूपये क़ी योजना कार्य प्रगति पर है ज़ब मोके पर जो लेबर कार्य कर रही थी वो लोग गर्म कोलतार में चपल पहनकर काम कर रहे थे उनके पेरो में सेफ्टी सूज भी नहीं पहन रखे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

 

ज़ब मौके पर मौजूद दीपक चौहान से इस विषय पर बात की तो उन्होंने बताया ठेकेदार के पैर में चोट लगी हुई है लेकिन सोचने वाली बात है चप्पलों से गर्म कोलतार में काम करना कितना घातक हो सकता है। इस खबर से संबंधित अधिकारियों को कितना फर्क पड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *