सुंदरकांड महिला मंडल, रुद्रपुर के सहयोग से श्री हरि: शरणम सेवा समिति ने आयोजित किया गायों के लिए पंचम भंडारा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रामनगर – विगत सप्ताहों की भांति इस शुक्रवार (03.06.22) को भी श्री हरि: शरणम सेवा समिति द्वारा गौ माता के लिए फलों व सब्जियों के भंडारे का आयोजन श्री कामधेनु गौधाम पूछडी, रामनगर में सुंदरकांड महिला मंडल, रुद्रपुर के सहयोग से किया, जिसमे समिति द्वारा लगभग 11 कुंटल फल व सब्जियों से गौ माता की सेवा की गई। जिसमें 2 कुंतल तरबूज, 2 कुंतल खीरा 1 कुंतल खरबूज 2 कुंतल कद्दू व अन्य मुख्य रूप से प्रदान की गई। कथाव्यास श्री शशांक भारद्वाज जी ने गौसेवा से होने वाले लाभ के बारे में आमजन को बताया साथ ही उन्होंने कहा ये सोशल मीडिया और भक्ति की ही ताकत है जो रुद्रपुर से गौसेवा के लिए समूह ने रामनगर में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

इस पुण्य कार्य में बिशन दत्त शर्मा, संजीव मित्तल टिल्लू, शलभ मित्तल, प्रखर मित्तल, ईशान अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुनील देवल, प्रदीप मेहरोत्रा, पारस गोला, कुलदीप अग्रवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

kj
tara