फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में टेका माथा, पुलिस व्यवस्था की सराहना।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में टेका माथा, पुलिस व्यवस्था की सराहना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

भवाली। देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या अपनी टीम के साथ मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

 

 

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए तैनात नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की अभिनेता और उनकी टीम ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में हादसे से मचा हड़कंप, 50 मीटर नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।

 

 

अभिनेता शोभिनव सत्या ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को भी सुगम दर्शन का अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में बड़ी वारदात की थी तैयारी, नैनीताल पुलिस ने पहले ही बिगाड़ दिया गैंग का खेल।

 

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल ने अभिनेता शोभिनव सत्या के साथ मौजूद रागिनी सोना और पूर्णिमा तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं।