अब बहाने नहीं चलेंगे! गड्ढामुक्त सड़कों के लिए DM ने अधिकारियों को चेताया।

अब बहाने नहीं चलेंगे! गड्ढामुक्त सड़कों के लिए DM ने अधिकारियों को चेताया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल, 16 अक्टूबर। मानसून में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को अभियान चलाकर सड़कों की मरम्मत निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जसपाल राणा की खेल विरासत को सलाम, सीएम धामी ने किया पुस्तक का विमोचन।

 

 

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही या निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 13 अक्टूबर को आयोजित समीक्षा बैठक में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को समयबद्ध तरीके से गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में जनपद के सभी संबंधित विभागों को मरम्मत कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला किसानों का सम्मान, मंजू तिवारी, दीपा और किरन को मिला प्रमाण पत्र।

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं, वहां तत्काल काम शुरू किया जाए। वहीं, जिन मार्गों पर पहले मरम्मत की जा चुकी है, लेकिन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है, उन्हें दोबारा ठीक कराया जाए, ताकि सड़कों की स्थिति में स्थायी सुधार हो सके।

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण करने, खराब मार्गों को चिह्नित करने और मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें आमजन की सुरक्षित आवाजाही का प्रमुख माध्यम हैं। ऐसे में गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए तकनीकी मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा सफर पर की दीर्घायु की कामना।

 

 

 

डीएम ने दो टूक कहा कि सड़क मरम्मत में अनावश्यक देरी, लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।