काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक, ब्लिंकिट में करता था डिलीवरी, कैनाल रोड पर SOG और पुलिस ने दबोचा।

काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक, ब्लिंकिट में करता था डिलीवरी, कैनाल रोड पर SOG और पुलिस ने दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का नया एक्शन प्लान, अब बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी रहेगी नजर; स्कूल बसों की भी होगी पड़ताल।

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत 24 नवंबर को SOG और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने कैनाल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले भास्कर तिवारी उर्फ भानु (32), निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे काठगोदाम को गिरफ्तार किया गय

यह भी पढ़ें 👉  मो0 मुशताक के कथित सेक्सटॉर्शन खेल पर SSP मंजूनाथ टीसी का शिकंजा! पीड़ित ने एसएसपी को सुनाई आपबीती, मुशताक व ज्योति सहित पूरे गिरोह पर मुकदमा हुआ दर्ज, 10 साल तक ब्लैकमेलिंग, करोड़ों रुपये ऐंठने, झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, अब जेल जाना तय।

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद पैसों के लालच में स्मैक तस्करी करने लगा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बनभूलपुरा रेलवे फाटक के पास से स्मैक खरीदकर लाया था।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात महोत्सव में दीपक रावत ने मचाया धमाल, कुमाऊंनी गीत से बांधा समां।

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।