SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नैनीताल पुलिस ने एक बुजुर्ग का खोया हुआ बैग बरामद कर उन्हें सकुशल सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बैग में रखे जरूरी दस्तावेज और नकदी सुरक्षित मिल गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल की बदहाली पर जनआक्रोश, संयुक्त संघर्ष समिति ने फूंका आंदोलन का बिगुल।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को फोन और मैसेज के माध्यम से एक वरिष्ठ नागरिक का बैग खोने की सूचना मिली। SSP ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए टीपी नगर चौकी प्रभारी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा, संस्कार और सम्मान का संगम बना इलाही बख्श स्कूल का समारोह।

 

 

 

इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य जानकारियां जुटाईं और ई-रिक्शा चालक व बस कर्मियों से संपर्क किया। पुलिस के इन प्रयासों के चलते देहरादून निवासी 60 वर्षीय बलवंत सिंह रावत का खोया हुआ बैग बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ की अनोखी पहल का अनोखा अंदाज, रामलीला के साथ जागरूकता का मंच* *सेल्फी पॉइंट, शॉर्ट वीडियो और लोकल टीवी चैनलों से साइबर जागरूकता का विस्तार*

 

 

बैग वापस मिलने पर वरिष्ठ नागरिक ने नैनीताल पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल