राजीव कुमार शाह ने किया रामलीला का शुभारंभ, भरत विलाप और दशरथ मरण के मंचन ने जीता दिल।

राजीव कुमार शाह ने किया रामलीला का शुभारंभ, भरत विलाप और दशरथ मरण के मंचन ने जीता दिल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर। ग्राम ढिकुली में श्री आदर्श रामलीला एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला के षष्ठम दिवस पर निषाद मिलन, सुमंत विलाप, भरत का अयोध्या आगमन, भरत विलाप और राजा दशरथ के मरण का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से रामायण के मार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया, जिससे दर्शक भावविभोर हो उठे।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर DM की सख्ती, चार को जिले की सीमा से बाहर किया।

 

 

 

रामलीला का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह खाती एवं जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार शाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र सुयाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

 

 

इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह खाती ने ग्रामवासियों से भगवान श्रीराम और भरत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रामायण हमें त्याग, मर्यादा, भाईचारे और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देती है।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर DM की सख्ती, चार को जिले की सीमा से बाहर किया।

 

 

 

वहीं, राजीव कुमार शाह ने भविष्य में रामलीला समिति के कार्यक्रमों में सहभागिता करने और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रामलीला के दौरान कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को रामायण के आदर्शों से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर हरीश शर्मा, प्रियांशु देवल सहित समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।