अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे नैनीताल–उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों के रखरखाव और मरीजों के तीमारदारों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने और सभी चिकित्सा उपकरणों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में जिंदगी-मौत की जंग, देवदूत बनी पुलिस-SDRF; दो घायलों का रेस्क्यू!”

 

 

मरीजों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सांसद ने वहां मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों की शिकायतों और परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उनके समाधान के लिए मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

 

 

व्यवस्थाओं में सुधार पर दिया जोर

सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता एवं रखरखाव और मरीजों की सहूलियत से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

औचक निरीक्षण के दौरान सांसद ने मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। अब संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए।