आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और कॉलेज परिवार को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और चिकित्सा प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

उन्होंने कहा कि भविष्य के चिकित्सकों का दायित्व केवल मरीजों का उपचार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

सांस्कृतिक, खेल और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं से सजेगा महोत्सव

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद और शैक्षणिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

 

 

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अजय आर्य सहित डॉ. बसंत जोशी, डॉ. एच.एस. पांडे, डॉ. ए.के. सिन्हा, डॉ. अजय विश्वकर्मा, डॉ. गौरव जिंदल तथा राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सामिस्तान अहमद समेत संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन पंचायतों के जरिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, ग्रीन इंडिया मिशन में सी-बकथोर्न पौधरोपण को प्राथमिकता।

 

 

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. गणेश सिंह ने किया। वार्षिकोत्सव को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। दो दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा को भी मंच प्रदान किया जाएगा।