धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी/नैनीताल। धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और आगामी विधानसभा सत्र को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अपराध समीक्षा बैठक में थाना-चौकी प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में एसएसपी ने बाजारों, पटाखा बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त और पिकेट ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा। विधानसभा सत्र के मद्देनजर होटल-रेस्टोरेंट की जांच, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

 

 

जुआ-सट्टा और नशा तस्करों पर दोहरी कार्रवाई

एसएसपी ने जुआ-सट्टे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की जांच कर नियमानुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

त्योहारी सीजन में अग्नि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

लंबित मामलों पर नाराजगी, 36 पुलिसकर्मियों को सम्मान

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी ने गुणवत्तापूर्ण जांच, साक्ष्य संकलन और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला-बाल सुरक्षा और साइबर ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 36 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें अग्निशमन सेवा में विशिष्ट कार्य के लिए फायरमैन सुखदेव सिंह को डीजी-एफएस डिस्क ब्रॉन्ज एवं प्रशस्ति पत्र, जबकि दो पुलिसकर्मियों को महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया। इसके अतिरिक्त 33 पुलिसकर्मियों को ‘बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में किसी प्रकार की ढिलाई न हो।