ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

किसानों के लिए जरूरी खबर: फार्मर आईडी से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा, डीएम ने की अपील।

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 30 अक्टूबर को मौसम खराब होने की आशंका के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

 

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 24 घंटे अपने मोबाइल फोन चालू रखें और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मुस्तैद रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को भी अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

 

नदी-नालों के पास जाने से बचें, सावधानी से करें यात्रा

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं। खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और सतर्कता बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।