सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाना महंगा पड़ा, तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ केस दर्ज।

सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाना महंगा पड़ा, तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ केस दर्ज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

देहरादून, 31 अगस्त।
आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन की अफवाह फैलाने वालों पर उत्तराखंड पुलिस सख्त हो गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित करने वाले तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

देहरादून पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की। शिकायत में कहा गया था कि कुछ फेसबुक पेजों से मुख्यमंत्री बदलने की झूठी खबर फैलाई जा रही है, जिससे आमजन में भ्रम फैल रहा है और सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है।

पुलिस जांच में पाया गया कि “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” नामक फेसबुक पेजों से यह अफवाह फैलाई गई थी। इसके बाद तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

राज्य के बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में आपदा राहत व बचाव कार्य लगातार जारी हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे संवेदनशील समय में भ्रामक खबरें फैलाना न केवल राहत कार्यों में बाधा डालता है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी असर डालता है।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर स्क्रीनिंग जारी।

प्रदेश पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह या झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अपुष्ट जानकारी साझा न करें।