मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में मदर डेयरी के वितरक से लिए गए दूध के नमूने को केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला की जांच में अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार अगस्त 2026 में भोलानाथ गार्डन स्थित मदर डेयरी के वितरक से पैक्ड गाय के दूध का नमूना लिया गया था। राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर में नमूना अधोमानक पाए जाने के बाद अपील पर इसे केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला गाजियाबाद भेजा गया।

 

 

 

21 अक्टूबर 2026 को जारी रिपोर्ट में दूध के अंदर फैट की मात्रा केवल 2.9 प्रतिशत पाई गई, जबकि निर्धारित न्यूनतम मानक 3.2 प्रतिशत है। हैरानी की बात यह है कि पैकेट पर कंपनी की ओर से फैट की मात्रा 4 प्रतिशत घोषित की गई थी। इस आधार पर नमूने को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित किया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में टिकट की जंग हुई दिलचस्प! विजय शर्मा भदौला की एंट्री से बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह रावत समेत कई दावेदार मैदान में, आखिर किस पर खेलेगी कांग्रेस दांव?

 

 

 

वहीं, 4 नवंबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामनगर, हल्द्वानी नगर निगम और लालकुआं क्षेत्र में करीब दो दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 21 प्रतिष्ठानों से गुड़, गुलाब जामुन, पेड़ा, बेसन के लड्डू, बालूशाही और खोया सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

 

कार्रवाई में सहायक आयुक्त अजय सिंह रावत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।