होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में होटल की आड़ में कथित रूप से संचालित हो रहे देह व्यापार के अवैध कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। होटल युवराज में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया, जबकि होटल से दो पीड़ित महिलाओं को भी बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार को सिडकुल स्थित होटल युवराज में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, जिसके बाद कथित कारोबार में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूबी निवासी बिजनौर, हाल निवासी रावली महदूद, दीपक पाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद और सुमित सैनी निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, कलियर के रूप में हुई है।

 

 

 

पुलिस ने होटल से बरामद दोनों महिलाओं को सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

 

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में होटल और अन्य प्रतिष्ठानों की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कथित अवैध कारोबार के पीछे अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।