रामनगर में सनसनीखेज मामला, 56 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप!

रामनगर में सनसनीखेज मामला, 56 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप!

 

उधम सिंह राठौर   प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में 56 वर्षीय महिला विमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार सुबह महिला का शव घर से कुछ दूरी पर मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामला अब हत्या की आशंका और पुरानी रंजिश के एंगल से जांच के दायरे में आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर कांग्रेस में टिकट की जंग हुई दिलचस्प! विजय शर्मा भदौला की एंट्री से बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह रावत समेत कई दावेदार मैदान में, आखिर किस पर खेलेगी कांग्रेस दांव?

 

 

मृतका की पहचान विमला देवी (56) पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

 

 

परिजनों के आरोपों से गहराया रहस्य

इस पूरे मामले में सबसे अहम मोड़ तब आया जब मृतका के परिजनों ने गांव में ही रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताई। परिजनों के आरोपों के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत तमाम संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

 

 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कोई आपराधिक घटना तो नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की आशंका और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर विमला देवी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या पुरानी रंजिश इस घटना की वजह है या फिर इसके पीछे कोई दूसरी कहानी छिपी है? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।

रामनगर की इस घटना पर अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।