उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रामनगर में भावुक पल, आंदोलनकारियों और वरिष्ठजनों को किया सम्मानित।

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रामनगर में भावुक पल, आंदोलनकारियों और वरिष्ठजनों को किया सम्मानित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रामनगर में वरिष्ठजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्र के वरिष्ठजनों और राज्य आंदोलनकारियों का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ उन्हें सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

 

 

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया। कहा कि आज जिस उत्तराखंड में हम रह रहे हैं, उसके निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों और वरिष्ठजनों का अतुलनीय योगदान रहा है। उनका सम्मान करना और उनके अनुभवों से सीख लेना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

 

 

इस अवसर पर प्रभात ध्यानी, चंद्रशेखर जोशी, खुल्बे, अनिल खुलासा, निशांत पपनै, वसीम, देवकी असनोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खून का रिश्ता, चोरी का कनेक्शन! लालकुआं में दो सगे भाई निकले शातिर चोर।

 

 

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि बुजुर्गों और राज्य आंदोलनकारियों का स्नेह एवं आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उत्तराखंड के गौरव, पहचान और विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।