-सहकारिता विभाग में मंत्री ने सभी अटैचमेंट किए निरस्त ।

अमित नोटियाल – संवाददाता

देहरादून-सहकारिता विभाग में मंत्री ने सभी अटैचमेंट किए निरस्त , सहकारिता विभाग में लंबे समय से मुख्यालयों और मैदानों में अटैचमेंट पर कार्य कर रहे सहकारिता कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त हुआ, निबंधक सहकारी समितियां आलोक पांडे के द्वारा आदेश जारी किया गया, आदेश के बाद लगभग 40 से अधिक कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थलों में चले जाएंगे , सहकारिता मंत्री के द्वारा सहकारिता विभाग में कठोर निर्णय लेने से पूरे सहकारिता महकमे में हड़कंप मचा ,आदेश निकलने के बाद से ही सभी अपने अटैचमेंट को बरकरार रखने के लिए कड़ी मशक्कत करने में जुटे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की पुष्कर सोसायटी ने जगाई महिला आत्मनिर्भरता की उम्मी

 

निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडे ने इस संबंध में सभी जनपदों मंडलीय कार्यालय व विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं को आदेश जारी किए,सभी जिला सहायक निबंधक सहकारी निरीक्षक वर्ग 1 तथा वर्ग 2 की नवीन तैनाती ब्लॉक और तहसील स्तर पर की जाएगी, आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बिना निबंधक की अनुमति के भविष्य में किसी भी कार्मिक का समृद्धिकरण न किया जाए।

kj
tara