– यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी। ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा। बाल बाल बचे यात्रियों की जान।

ख़बर शेयर करें -

अमित नोटियाल – संवाददाता

 रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जाते समय देवप्रयाग थाना अंतर्गत कोडियाला के पास एक प्राइवेट बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान बस सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार 30 यात्रियों में से किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई। देवप्रयाग थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि घायल ड्राइवर को उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है। जबकि सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाल कर दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। बताया पूछताछ में ड्राइवर ने बस के ब्रेक फेल होने की जानकारी दी है। पुलिस अपने स्तर से भी मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हो रहा पालन* *नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर सीज*

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *