जिलाधिकारी का सराहनीय प्रयास।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

काठगोदाम निवासी, सुनीता शर्मा के पति का इलाज सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में चल रहा है व इनके दो बच्चे है। माँ को पति की देखरेख के लिए दिल्ली में ही रहना पड़ता है। बच्चों के निःशुल्क भरण पोषण, चिकित्सा व शिक्षा हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों को भीमताल स्थित शार्ट टर्म फोस्टर केयर में रखा जा रहा है जिससे पिता के इलाज तक बच्चों की ठीक से देखभल हो सके। बुधवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दोनों बच्चों के लालन-पालन व देख रेख के लिए बाल कल्याण विभाग को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

 

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन सम्बन्धित परिवार से मिली व उनका हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि माता की सहमति से पति के इलाज तक बच्चों को भीमताल स्थित फोस्टर केयर में रखा जा रहा है जिससे उनकी देखरेख हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *